नई दिल्ली में एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए गांधी नगर के बहुचर्चित उत्कर्ष अपहरण-हत्या केस का डर दिखाकर कपड़ा व्यापारी से प्रोटेक्शन मनी मांगने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। धमकी भरे फोनों के चलते व्यापारी सदमे में चला गया था और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
अपराध शाखा केसंयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव के अनुसार, महावीर गली गांधी नगर निवासी कपड़ा व्यवसायी मानिक निंदवानी ने सात सितंबर को गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों को जब पुलिस से शिकायत की बात पता चली उन्होंने रंगदारी की रकम दस लाख से बढ़ाकर 60 कर दी।
इंस्पेक्टर कुलवीर सिंह को सूचना मिली थी कि बदमाश अक्षरधाम मंदिर आएंगे। कुलवीर की देखरेख में एसआई विशाल चौधरी और रितेश की टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों गांव फरदाना जिला करनाल हरियाणा निवासी सुशील कुमार उर्फपंडित (32) और गांव फजलपुर धानकी जिला बिजनौर निवासी नईम (40) को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों संजय उर्फसंजू केसाथ गांधी नगर मार्केट में ट्रांसपोर्ट एजेंट केरूप में काम करते थे। ये पीड़ित व्यवसायी की दुकान के बाहर बैठते थे। पंडित ने एक बार मानिक निंदवानी को कहते हुए सुन लिया था कि अगर उत्कर्ष की तरह उसकेबेटे का अपहरण हो जाता तो वह वह पुलिस में शिकायत नहीं करता। इसकेबाद आरोपियों ने व्यापारी से पैसे ऐंठने की साजिश रची। संजय पंजाब केनंबर से धमकी भरे कॉल करता था। वह अभी हत्थे नहीं चढ़ा है।