फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियां बरसा घर के पास केबल ऑपरेटर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। शख्स की पहचान केबल ऑपरेटर देवेंद्र राठी (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई है। देवेंद्र के पिता के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, देवेंद्र राठी सपरिवार बेगमपुर के राजीव नगर में रहता था। वह केबल के साथ-साथ प्रॉपर्टी का कारोबार भी करता था।
शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे वह बाइक से घर लौट रहा था।

घर से कुछ दूर पहले ही बाइक पर आए दो युवकों ने देवेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। उसके गिरते ही बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर उस पर गोली चलाने का प्रयास किया। हथियार देखकर देवेंद्र ने भागने की कोशिश की।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस की टीम उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है

लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा कर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। तीन गोली लगने के बाद देवेंद्र वहीं गिर गया। वारदात के समय देवेंद्र के पिता घर के बाहर ही खड़े थे। उनके शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए।

पिता ने देवेंद्र को जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके पर एक  पिस्टल मिला है।

देवेंद्र के पिता ने पुलिस को बताया कि जब बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे थे तो उस दौरान एक बदमाश का हेलमेट गिर गया था। उन्होंने पुलिस को उस बदमाश की पहचान बता दी है।

पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने आपसी रंजिश की वजह से हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है। और पुलिस की टीम उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें