फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बाहर हाथ में जूते लेकर 'आप' का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जूता फटा होने पर छात्र को घर भेजने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल के बाहर हाथों में जूते लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ता प्रिंसिपल के इस्तीफे और स्कूल पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के साथ आप कार्यकर्ताओं की बात कराई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित पत्र प्रबंधन को सौंपा। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप

देवेंद्र ठाकुर ने ये भी कहा कि पार्टी छात्र को इंसाफ दिलाने का पूरा प्रयास करेगी। मानवीय आधार पर प्रिंसिपल को इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही छात्र की फीस माफ की जाए।

प्रशासन से मांग की गई कि प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर निगार फारुखी, शमां मलिक, पूजा चौधरी, मीनाक्षी, सुनील अवस्थी, सीमा सक्सेना, शिवम पाराशर आदि रहे। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मामले को प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री के पास लेकर जाएंगे।

आप कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल से मिलने के लिए मुख्य गेट को खोलने के लिए धक्का देने लगे। ऐसा करने से रोकने पर सुरक्षा गार्ड के साथ कार्यकर्ताओं की कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक गार्ड ने पिस्तौल दिखा धमकाने की कोशिश की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें