ऑल इंडिया रेडियो के दफ्तर में कार समेत दो लोगों के जबरन घुसने पर NAP के सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी। घटना मॉल रोड स्थित ऑल इंडिया रेडियो के दफ्तर में हुई।
दरअसल दो व्यक्ति जब कार समेत जबरन अंदर घुसे तो गार्ड ने उन्हें आतंकवादी समझकर गोली चलाई। लेकिन जांच के बाद पता चला कि वे दिल्ली पुलिस के ही सिपाही थे।
ये दोनों नशे की हालत में गेट तोड़ते हुए रेडियो स्टेशन के अंदर घुसे थे। संदिग्ध होने और जबरने घुसने की हरकत के कारण गार्ड इन्हें पहचान नहीं सका।