फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: किशनगढ़ में गोली चली, लाइसेंसी बंदूक संभालते समय ड्राइवर से हुई चूक, मालिक घायल

Wed, 12 Aug 2026 07:51 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घायल व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय महेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो वसंत कुंज के निवासी हैं। महेंद्र सिंह अपने ड्राइवर मोनू कुमार के साथ किशनगढ़ मोटर मार्केट आए थे।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। यह घटना 11 अगस्त को हुई, जब किशनगढ़ पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल के माध्यम से गोली चलने और एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय महेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो वसंत कुंज के निवासी हैं। महेंद्र सिंह अपने ड्राइवर मोनू कुमार के साथ किशनगढ़ मोटर मार्केट आए थे। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि महेंद्र सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक साथ लाए थे और उन्होंने उसे अपने ड्राइवर मोनू कुमार को संभालने के लिए दी थी। इसी दौरान, बंदूक संभालते समय मोनू कुमार से गलती से गोली चल गई, जो सीधे महेंद्र सिंह के कंधे में जा लगी।

गोली लगने की घटना के तुरंत बाद ड्राइवर मोनू कुमार घायल महेंद्र सिंह को फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी ड्राइवर मोनू कुमार को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें