फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2026: सावन की हरियाली बाजार में उतरी, तीज के लिए सजी दिल्ली की दुकानें

Wed, 12 Aug 2026 07:39 AM IST
Vijay Singh Pundir ज्योति सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिलाओं की चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, लहंगा, बिंदी, सिंदूर और शृंगार के सामान की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई है। चांदनी चौक से लाजपत नगर और जनपथ तक दुकानदारों ने हरे, मेहंदी और पिस्ता रंग के कपड़ों की नई खेप मंगाई है।
विज्ञापन
Hariyali Teej 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन की हरियाली दिल्ली के बाजारों में उतरने लगी है। 15 अगस्त को हरियाली तीज के मद्देनजर खरीदारी बढ़ गई है। इस बार तीज और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन होने से बाजारों में हरा और तिरंगा दोनों रंगों का असर दिख रहा है।

विज्ञापन


महिलाओं की चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, लहंगा, बिंदी, सिंदूर और शृंगार के सामान की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई है। चांदनी चौक से लाजपत नगर और जनपथ तक दुकानदारों ने हरे, मेहंदी और पिस्ता रंग के कपड़ों की नई खेप मंगाई है। बाजारों में पिस्ता, मेहंदी, बॉटल ग्रीन और एमराल्ड ग्रीन जैसी साड़ियां व सूट खास तौर पर सजे हैं। लेहरिया और बांधनी जैसे पारंपरिक प्रिंट भी खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं। 

चांदनी चौक के कपड़ा विक्रेता मुनीश ने बताया कि पारंपरिक लुक के लिए बनारसी और सिल्क साड़ियों की मांग है। दिन में पहनने के लिए हल्के कपड़े पसंद किए जा रहे हैं। लाजपत नगर के कपड़ा विक्रेता पंकज के अनुसार, मेहंदी ऑर्गेंजा, पेस्टल जॉर्जेट और मिंट कॉटन-सिल्क जैसे कपड़ों की कीमतें गुणवत्ता के अनुसार बदल रही हैं।
विज्ञापन


शृंगार और सिंधारा की धूम: तीज की खरीदारी में चूड़ियों का विशेष आकर्षण है। हरी कांच की चूड़ियों के साथ कुंदन, मोती और धातु के काम वाली चूड़ियां भी उपलब्ध हैं। कई दुकानदारों ने तीज संग्रह तैयार किया है, जिसमें बिंदी, झुमके और मेहंदी को पैकेज के रूप में बेचा जा रहा है।

 मेहंदी कलाकारों की बुकिंग बढ़ी है, जहां पारंपरिक और अरेबिक पैटर्न की मांग है। सिंधारा भी खरीदारी का अहम हिस्सा है, जिसमें कपड़े, चूड़ियां, मेहंदी और मिठाई शामिल होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें