फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीके के ब्लड बैंक को हुआ एनीमिया

Wed, 02 Apr 2014 04:45 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का मौसम शुरू होते ही बीके अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी हो गई है।
विज्ञापन


ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने शहर की एक यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया है। शिविर चार अप्रैल को बीके अस्पताल में खून की कमी दूर करने के लिए लगाया जाएगा।

शहर का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल होने के बाद भी इसके ब्लड बैंक में सिर्फ 106 यूनिट खून है। अगर अस्पताल में एक साथ कुछ गंभीर मरीज आ जाएं, तो उन्हें खून की आवश्यकता पड़ने पर निजी केंद्रों की ओर भागना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शहर के निजी शिक्षण संस्थानों व एनजीओ से रक्तदान शिविर के लिए संपर्क किया है।

अस्पताल की ओर से लगभग 2,200 यूनिट ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। बीके अस्पताल ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि रक्तदान शिविर में अस्पताल की ओर से स्टाफ उपस्थित रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें