फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: डीयू में पेटेंट नियमों की होगी पढ़ाई, जल्द शुरू किया जाएगा शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स

Thu, 21 Jul 2022 02:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स जल्द शुरू किया जाएगा। कुछ माह पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने डीयू को पेटेंट प्रक्रिया पर एक शॉर्ट टर्म डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का सुझाव दिया था। 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय पेटेंट नियमों की पढ़ाई कराने की तैयारी कर रहा है। योजना एक शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की है। यह ऐसा कोर्स होगा, जिसमें शोधार्थी और शिक्षक दाखिला ले सकेंगे। इस कोर्स में पेटेंट से जुड़े सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। डीयू ने इसके लिए अपने कदम भी बढ़ा दिए हैं। इस कोर्स का सिलेबस तैयार करने के लिए 12 जुलाई को एक छ: सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। 

विज्ञापन


समिति का अध्यक्ष डीयू के बी.आर अंबेडकर सेंटर फॉर बॉयोमेडिकल रिसर्च की निदेशक प्रो दमन सलूजा को बनाया गया है। इनके अलावा लॉ सेंटर में सेंटर के सहायक प्रो. रत्नाबली, रसायन विभाग के प्रो. राज किशोर शर्मा, प्लांट मॉलिक्यूलर बायोलॉजी विभाग के संजय कपूर, लॉ सेंटर से प्रो. अश्विनी सिवाल व बायोकेमिस्ट्री विभाग की गरिमा खरे इस कमेटी में शामिल हैं। इस संबंध में 12 जुलाई को एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से पेटेंट कानूनों पर कोर्स शुरू करने के तौर-तरीकों को तैयार करने के लिए इस समिति का गठन किया गया है। कुछ माह पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने डीयू को पेटेंट प्रक्रिया पर एक शॉर्ट टर्म डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का सुझाव दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें