सिलाई की ट्रेनिंग लेकर लौट रही किशोरी को दबंग ने सरेबाजार उठा लिया और एक दुकान में बंद कर चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रेप के बाद पीड़िता को दुकान में बंद कर दबंग भाग निकला।
करीब एक घंटे बाद लोगों ने दुकान खोल कर पीड़िता को बाहर निकाला। दुष्कर्म की घटना से इलाके के लोगों में रोष व्याप्त हो गया, पुलिस ने आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
भूपानी थाना क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय लड़की सिलाई कढ़ाई ट्रेनिंग की कक्षाएं लेती है। शुक्रवार को करीब एक बजे वह ट्रेनिंग कक्षा समाप्त होने के बाद पैदल ही घर वापस लौट रही थी।
वह लोहा पुल पार कर रही थी फिर लूट ली आबरू
वह गड्ढा कॉलोनी स्थित लोहा पुल पार कर रही थी। पुल पार करते ही गड्ढा कॉलोनी निवासी भूरा सिंह आया और किशोरी का मुंह हाथों से दबाकर उसे उठा लिया। छूटने की कोशिश कर रही किशोरी को दबोच कर भूरा पास ही स्थित एक मुर्गे की दुकान पर ले गया।
यहां उसने मुर्गा काटने वाला चाकू उठाया और दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। दुकानदार वहां से भाग गया। राजू किशोरी को दुकान के अंदर ले गया और शटर गिरा दिया।
इसके बाद रोती बिलखती किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद राजू जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी को दुकान के अंदर बंद कर भाग निकला।
वह रोती रही तो ढाई बजे शटर खोल कराया आजाद
रोती बिलखती पीड़िता को करीब ढाई बजे दुकानदार ने शटर खोल कर आजाद करवाया। पीड़िता ने घर पर जाकर मां को आपबीती सुनाई। परिजनों ने घटना की जानकारी कानूनी सलाहकार अनिल कुमारी को दी।
उनकी सूचना पर भूपानी थाने में भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म की खबर होने पर इलाके के लोगों में रोष फैलने लगा। लोग आरोपी को ढूंढने लगे।
इलाके के हालात बिगड़ते इससे पहले ही खेड़ी चौकी इंचार्ज बसंत और उनकी टीम ने भूरा को सेक्टर 29 के कट के पास से पकड़ लिया। एसएचओ भूपानी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।