फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में केबल टीवी के दफ्तर पर गोलीबारी, बदमाशों ने तीन को पीटा

Mon, 01 Jun 2020 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

खजूरी खास इलाके में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने केबल टीवी के दफ्तर पर गोलियां बरसा दीं। वारदात के दौरान बदमाशों ने दफ्तर में मौजूद तीन लोगों को बुरी तरह पीटा। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


हमले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अजय, सुरजीत और रोहित को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। 

पुलिस मामला दर्ज कर वारदात के वीडियो से छानबीन कर रही है।  पीड़ित ललित कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि वह परिवार के साथ खजूरी खास के सोनिया विहार गली नंबर-12 में रहता है। गली नंबर-15 में उसका केबल टीवी का दफ्तर है। शनिवार को वह अपने दफ्तर के बाहर खड़ा था। 
विज्ञापन


अंदर उसके चाचा अजय, सुरजीत और ललित का भांजा रोहित मौजूद थे।  इसी दौरान बाइक सवार चार युवक वहां पहुंचे। ललित के मुताबिक वह तीन युवक सुमित, नितिन और मोहित को पहले से जानता था। 
विज्ञापन


आते इन लोगों ने दफ्तर पर गोली चला दी। ललित छत के ऊपर पहुंचा और आरोपियों का वीडियो बनाने लगा। आरोपियों ने अजय, सुरजीत और रोहित की पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें