फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद के गुर्गे सलीम ने किया बड़ा खुलासा, कहा- दुबई में हुई थी अंडरवर्ल्ड के लोगों से मुलाकात

Sun, 15 Apr 2018 05:57 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे सलीम ने खुलासा किया है कि उसकी मुलाकात दुबई में अंडरवर्ल्ड के लोगों से हुई थी। सलीम ने बताया है कि वह दुबई में नौकरी करने गया था। यहां अंडरवर्ल्ड के दो-तीन लोगों से उसकी मुलाकात हो गई थी। ये दाऊद इब्राहिम के खास छोटा शकील के गुर्गे थे। सलीम अंडरवर्ल्ड को आर्थर रोड जेल से जानता था। वह लूटपाट के मामले में आर्थर रोड जेल मुंबई में बंद हुआ था तो अंडरवर्ल्ड के कुछ लोगों से मिला था। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंडरवर्ल्ड के गुर्गे सलीम, अबरार और आरिफ को यूपी के बुलंदशहर से शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। ये तीनों शिया वक्फ बोर्ड, लखनऊ के चेयरमैन वसीम रिजवी की हत्या की साजिश रच रहे थे। सलीम को दुबई में ही चेयरमैन वसीम रिजवी की दिरहम में नकद सुपारी दी गई थी। उसने कुछ दिरहम दुबई में ही रुपयों में बदलवा लिए थे। वारदात के लिए उसे मोटी रकम का लालच दिया गया था।

स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी वारदात को जल्द ही अंजाम देने वाले थे। इसके लिए पांच-छह दिन पहले ही हथियार खरीदे गए थे। सभी हथियार बुलंदशहर के आसपास के इलाके से खरीदे गए थे। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल सेल की कई टीमें दिल्ली व यूपी में दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि चौथे आरोपी की पहचान हो गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस उस नेटवर्क को भी खंगाल रही है, जिससे बदमाशों ने हथियार खरीदे थे। दिल्ली पुलिस के पास वह फुटेज भी है, जिसमें आरोपी लखनऊ में वसीम रिजवी के कार्यालय की रेकी करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें