आनंद विहार रेलवे स्टेशन में रेलवे ट्रैक पर अचानक से डीजल इंजन बिना ड्राइवर के चल पड़ा। करीब 40 मीटर चलने के बाद इंजन अचानक ट्रैक से उतर गया। इस चलते कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। मामले में ड्राइवर को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है। बताया जा रहा है कि हैंड ब्रेक फल होने के कारण यह घटना हुई।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:33 बजे शट डाउन डीजल इंजन लाइन नंबर पांच के प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 के बीच खड़ा था। अचानक से यह ट्रैक पर चलने लगा। बिना ड्राइवर करीब 40 मीटर चलने के बाद इंजन का 3 पहिया पटरी से उतरकर रुक गया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया जांच में अनुमान लगाया गया है कि इस इंजन का हैंड ब्रेक फेल कर गया होगा।
अमूमन इंजन ड्राइवर पार्किंग के दौरान हैंड ब्रेक लगाकर इंजन को ट्रैक पर रोककर उतरता है, लेकिन इस हैंड ब्रेक के फेल हो जाने के कारण इंजन पटरी पर दौड़ पड़ा। हालांकि इस घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेनों का संचालन इस प्लेटफार्म से शुरू कर दिया गया है।