फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएचओ की दबंगई, दुकानदार को पीटने का वीडियो वायरल

Sun, 17 Mar 2019 03:12 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार थाना प्रभारी अजब सिंह पर एक दुकानदार को बुरी तरह पीटने के आरोप लगे हैं। 14 मार्च की देर रात एसएचओ अपने दो पुलिसकर्मियों के साथ पीड़ित दुकानदार के पास पहुंचे। वहां पहुंचते ही दुकानदार को पहले लात-घूंसों और बाद में लाठी से पीटा। घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, तो पिटाई का वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि हफ्ता नहीं देने पर जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई, तो गुस्से में उसने पीटा। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी देर रात तक दुकान खोल रहा था। फिलहाल पीड़ित दुकानदार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी छानबीन कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मोहम्मद इब्राहिम (44) सरिता विहार के जसोला में नॉनवेज की दुकान चलाता है। 14 मार्च की रात को वह दुकान बंद करने की तैयारियां कर रहा था। इसी दौरान एसएचओ अजब सिंह दो पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने इब्राहिम को बुलाया। इब्राहिम को पहले लात-घूंसों से पीटा, बाद में लाठी से पीटकर पुलिसकर्मी वहां से चले गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई।
विज्ञापन


इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बोलने से बचते रहे। इब्राहिम ने आरोप लगाया कि उसने दुकान किराये पर ली हुई है। पिछले दिनों उसके मालिक ने पुलिस के हफ्ता वसूली की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कर दी थी, जिसके बाद यह उसका बदला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें