फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सावन के पहले सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए शिवालय तैयार, सुरक्षा पुख्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- नल्हड़ महादेव और फिरोजपुर झिरका में जलाभिषेक करेगा ब्रज परिक्रमा यात्रा दल, श्रद्धालुओं के साथ साधु संत भी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का रंग दिखेगा। शहर के शिवालयाें में सोमवार को भारी संख्या श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए मंदिरों में पूरी तैयारी है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था है। भूतेश्वर, घंटेश्वर और प्रकाशपुरी मंदिर में सोमवार को काफी संख्या में भक्त भोले नाथ का अभिषेक करेंगे। सिद्धेश्वर मंदिर में रविवार को कई समूहों ने विशेष रुद्राभिषेक किया। मंदिरों प्रबंधन ने स्वयंसेवकों और पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख मंदिरों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। खास तौर पर बाबा प्रकाशपुरी मंदिर, कादीपुर बाबा रतनदास मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर के आसपास पुलिस प्रबंधन तैनात रहेगा। डीएलएफ फेज -3 के साई मंदिर में जलाभिषेक की तैयारी है।
ब्रज परिक्रमा के लिए रवाना होगा श्रद्धालुओं का दल
राजीव नगर स्थित अखंड परमधाम गुफा वाले मंदिर से साधु संतों और श्रद्धालुओं का दल नूंह के नल्हड़ महादेव को जलाभिषेक करने के लिए रवाना होगा। महामंडलेश्वर साध्वी आत्मचेतना और महामंडलेश्वर सत्यानंद परमहंस के नेतृत्व में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। ब्रज परिक्रमा के दल में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। नूंह के नल्हड़ में जलाभिषेक के बाद फिरोजपुर झिरका में झिरकेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन






वर्जन
हमारा समूह 17-18 घंटे में डाक कांवड़ लेकर आता है और सिद्धेश्वर मंदिर में पहली कांवड़ हम चढ़ाते हैं। हमारा युवाओं का समूह है, पिछले 10 सालों से लगातार डाक कांवड़ लेकर आ रहे हैं। भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था है। 8 अगस्त को हमारी कांवड़ यात्रा शुरू होगी
- संजय राजपाल, डाक कांवड़िया शिवाजी नगर

सावन में सोमवार का व्रत बचपन से रखती हूं। पिछले 18 सालों से घंटेश्वर मंदिर में कांवड़िया शिविर के दौरान सेवा करती हूं। कांवड़ियों को भोजन कराने से लेकर मरहम पट्टी और उनकी सुख सुविधा का ध्यान रखती हूं।
- रेणु वर्मा, रोशनपुरा

शिविर में पिछले कई सालों से सेवाएं देती हूं। 6 अगस्त से शिविर शुरू होंगे। सुबह से रात तक कांवड़ियों की सेवा में रहूंगी। घंटेश्वर मंदिर के शिविर में करीब 10 सालों से सेवा कर रही हूं। भोले भक्तों का आशीर्वाद बहुत संतोष देता है। - अंजू, राम नगर
विज्ञापन


आध्यात्मिक यात्राओं के साथ सांस्कृतिक एकात्मता को जोड़ा गया है। जैसे गंगोत्री से जल लेकर रामेश्वरम में शिव को अर्पित किया जाता है। हर भक्त पूरी श्रद्धा के साथ हरिद्वार और गंगोत्री का जल अपने घर के पास के शिवालय में अर्पित करता है। पूरे देश में शिवरात्रि के दिन शिव का अभिषेक गंगाजल से करने महात्म्य है।

- महामंडलेश्वर साध्वी आत्म चेतना गिरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें