फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने किया केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का घेराव

Fri, 28 Jul 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
श‌िक्षा म‌ित्रों ने महेश शर्मा का क‌िया घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदेश में शिक्षामित्रों को स्थायी न किए जाने संबंधी आदेश से खफा सैकड़ों शिक्षा मित्रों ने शुक्रवार सुबह नोएडा में केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के घर का घेराव किया।
विज्ञापन


इससे पहले शिक्षामित्रों ने नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए नोएडा से दिल्ली जाने वाला मार्ग जाम कर दिया था। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने हाल के आदेश में उत्तर प्रदेश के 1.78 लाख शिक्षामित्रों को नियमित करने पर रोक लगा दी है। फैसले से असंतुष्ट सैकड़ों शिक्षामित्र शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर जमा होने लगे थे। साढ़े नौ बजे लगभग इन्होंने दलित प्रेरणा स्थल के सामने नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन करते हुए नोएडा से दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


व्यस्त समय पर जाम लगने से ग्रेटर नोएडा से अक्षरधाम और डीएनडी की तरफ जाने वाले हजारों वाहन चालक फंस गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी व एसपी ट्रैफिक समेत पूरे शहर के सभी थानों की पुलिस फोर्स मौकेपर पहुंच गए।

इसके अलावा यातायात निरीक्षक लायक सिंह ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के जरिए दलित प्रेरणा स्थल के सामने का यातायात डायवर्ट कर दिया। मार्ग डायवर्ट करने से व्यस्त समय में शहर के अन्य मार्गों पर भी यातायात काफी धीमी गति से चलता रहा।

करीब एक घंटे की मशक्कत केबाद पुलिस अधिकारी शिक्षामित्रों को समझा-बुझाकर सड़क से हटा सके। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों को सड़क से हटाकर दलित प्रेरणा स्थल पार्क में बैठा दिया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान ही शिक्षामित्र सड़क पर पैदल मार्च करते हुए सेक्टर-15ए में केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के घर पर पहुंचे। शिक्षामित्रों ने उनके घर के बाहर भी नारेबाजी की। इसकेबाद शिक्षामित्रों ने डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षामित्रों ने उन्हें स्थायी किए जाने की मांग की है।

शिक्षामित्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। डॉ. महेश शर्मा ने इस मुद्दे पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात करने का आश्वासन दिया है। साथ ही शिक्षामित्रों की बात को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने व हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

जिलाध्यक्ष का भी करेंगे घेराव
शिक्षामित्र शनिवार को अपनी इन्हीं मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के आवास का भी घेराव करेंगे। यहां शिक्षामित्र राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौपेंगे। शुक्रवार के प्रदर्शन में सुरभि कौशिक, मीनाक्षी, कुमरेश, जगवीर भाटी, रविन्द्र नागर,मनोज, संजय भाटी, देवराज भाटी, दिनेश नागर, राजीव शर्मा, प्रीति भाटी, संतोष, जितेंद्र नागर, रवींद्र रौसा, सुनील भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें