फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'आप' ने फिर शैली ओबेरॉय पर जताया भरोसा, मेयर के लिए बनाया प्रत्याशी, नामांकन किया दाखिल

Mon, 17 Apr 2023 12:25 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के लिए होने जा रहे चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर शैली ओबेरॉय मैदान में उतारा है। आप मेयर शैली ओबेरॉय एक बार फिर मेयर प्रत्याशी होंगी।
विज्ञापन
शैली ओबरॉय ने नामांकन किया दाखिल - फोटो : शुभम बंसल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के लिए होने जा रहे चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर शैली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को मैदान में उतारा है। आप मेयर शैली ओबेरॉय एक बार फिर मेयर प्रत्याशी होंगी। वहीं, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल को भी फिर से डिप्टी मेयर का प्रत्याशी बनाया गया है। शैली ओबेरॉय ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार सुबह प्रेस वार्ता कर कहा कि चुनाव में इस बार भी महापौर पद के लिए डॉ. शैली ओबेरॉय और उप महापौर पद के लिए आले मोहम्मद फिर से उम्मीदवार होंगे और आज ही यह दोनों अपना-अपना नामांकन भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें