फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला के बंगले में लगे थे कितने एसी?

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और केरल की वर्तमान राज्यपाल शीला दीक्षित के सरकारी पैसों के प्रयोग को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। एक आरटीआई कार्यकर्ता की ओर दाखिल की अर्जी के जवाब में दिल्ली पीडब्लूडी ‌‌विभाग ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


दरअसल, आरटीआई कार्यकर्ता एससी अग्रवाल ने सूचना के अधिकार कानून का प्रयोग करते हुए दिल्ली पीडब्लूडी विभाग से कुछ जानकारियां मांगी थी। इसके जवाब में उन्हें विभाग ने जो जानकारी दी है, उसमें मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान शीला दीक्षित के सरकारी घर में 31 एसी, 15 कूलर और 25 हीटर लगाए जाने की सूचना है।
विज्ञापन

RTI से कई अहम जानकारी निकाल चुक हैं एससी अग्रवाल

आरटीआई कार्यकर्ता एससी अग्रवाल इस मामले से पहले भी आरटीआई के जरिए कई अहम खुलासे कर चुके हैं। उनकी ही एक आरटीआई पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले में कहा था कि प्रधान न्यायाधीश का कार्यालय आरटीआई अधिनियम के दायरे में आता है।

इसने यह कहकर उच्चतम न्यायालय की अपील को खारिज कर दिया था कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता किसी न्यायाधीश का व्यक्तिगत विशेषाधिकार नहीं है, बल्कि उस पर जिम्मेदारी होती है।

इस फैसले को प्रधान न्यायाधीश केजी बालकृष्णन के लिए एक झटके के रूप में देखा गया था, जो बार-बार यह कह रहे थे कि उनका कार्यालय पारदर्शिता कानून के दायरे में नहीं आता इसलिए वह इसके तहत न्यायाधीशों की संपत्ति जैसी सूचनाओं का खुलासा नहीं कर सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें