कांग्रेस के लिए अंतिम मौका और भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुके अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।
जहां इस बात की चर्चा जोरों पर है कि प्रियंका गांधी इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रमुख चेहरा हो सकती हैं वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पार्टी सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।
हालांकि, 78 वर्षीय शीला दीक्षित से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो मैं लड़ूंगी। इसके साथ ही उन्होंने इसके साथ ही अपने यूपी कनेक्शन की ओर इशारा करते हुए साफ कर दिया कि वो यूपी की बहू हैं और उनके लिए इतना ही काफी है।
सूत्रों की मानें तो शुरु में जब पार्टी ने उन्हें इस भूमिका के बारे में सुझाया तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। हालांकि पार्टी के आग्रह के बाद उन्होंने इस पर फिर से विचार करने की बात कही थी। माना जा रहा है कि अब वो इस पद के लिए उम्मीदवार बनने को तैयार हैं।