साइकिल यात्रा कैंपेन को हरी झंडी दिखाते वक्त बोलतीं हुईं शीला दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी से गठबंधन की अटकलों के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर कांग्रेस का परचम हमें लहराना है। यही वक्त की आवश्यकता भी है।
हम सबको मिलकर इसे संभव करना है। हाथ के साथ साइकिल यात्रा कैंपेन को हरी झंडी दिखाते वक्त शीला ने यह बयान देकर एक बार फिर आप से गठबंधन की चर्चा पर विराम लगाया।
हालांकि उन्होंने इस फैसले को आलाकमान पर छोड़ा है। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा से हम पार्टी की विचारधारा को दिल्लीवासियों तक पहुंचाएंगे।
मादीपुर से साइकिल यात्रा को झंडी दिखाने के मौके पर शीला दीक्षित ने यह भी कहा कि देश ही नहीं, दुनिया में भी यही माना जाता है कि कांग्रेस बिना किसी भेदभाव या स्वार्थ के देश की आवाम के लिए काम करती है। इसी अंदाज के साथ हम घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क साधेंगे।