इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाला सचिन कहीं से अवैध कट्टा लेकर आया था, उसने द्वारका एक्सप्रेसवे पर सुनसान जगह देखकर खड़ा हो गया। जैसे ही संदीप स्कूटी लेकर यहां से गुजरा उसने संदीप को गोली मार दी। दो गोली सचिन को लग गई, जिसमें वह स्कूटी समेत नीचे गिर गया। हालांकि मौके से भागते वक्त संदीप ने अपने ममेरे भाई सचिन को देख लिया था। गुरुग्राम से दिल्ली सफदरजंग रेफर करते वक्त घायलावस्था में संदीप ने अपना पूरा बयान दर्ज करा दिया था। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो रिकॉर्ड बना अहम गवाह
गंभीर हालत में जख्मी होने के बावजूद संदीप ने पुलिस को बयान दर्ज कराया था। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्ड कर संदीप का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने अपने ममेरे भाई सचिन और पत्नी के अवैध संबंधों का खुलासा किया था। पुलिस के लिए दर्ज बयान अहम साबित हुए और इसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
4 घंटे तक ताक में बैठा रहा आरोपी
आरोपी पत्नी ने अपने देवर को बता दिया था कि संदीप छुट्टी पर है और वह किसी निजी काम से घर से बाहर जाएगा। आरोपी सचिन ने उसके मारने की तैयारी कर ली और द्वारका एक्सप्रेसवे पर जाकर खड़ा हो गया। चार घंटे तक संदीप घर से नहीं निकला इस दौरान उसकी पत्नी अपने प्रेमी देवर को संदेश और कॉल के जरिए बार-बार जानकारी देती रही।
आरोपी सचिन से पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार कहां से लाया था। पुलिस जल्द ही इसका सुराग लगा लेगी।
प्रीतपाल सांगवान, एसीपी क्राइम