शत्रुघ्न सिन्हा ने केजरीवाल को लगाया गले
- फोटो : ट्विटर से
भाजपा के आलाकमान के खिलाफ मुखर रहने वाले और भाजपा विरोधियों के पक्ष में बोलने वाले एक्टर और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के ताजा बयान से उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ सकती है।
दरअसल बिहार चुनाव में बीजेपी का गणित बिगाड़ने का ‘जिम्मेदार’ बताए गए शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बार, बीजेपी के कट्टर विरोधी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमकर तारीफ कर डाली है।
यह बात बृहस्पतिवार यानी 9 जून की है, जब शत्रुघ्न सिन्हा सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में अपने नाटक ‘पत्नी , पत्नी और मैं’ में अभिनय कर रहे थे।
'अच्छा हूं, या बुरा हूं, आपका था, आपका हूं और रहूंगा'
बता दें कि प्ले खत्म होने के बाद सिन्हा ने केजरीवाल की तारीफ में कसीदे ही पढ़ दिए। उन्होंने कहा कि, ‘जो आनंद आज दिल्ली के सिरी फोर्ट में आया वो कहीं नहीं आया।'
'मैं अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं का बहुत आभार प्रकट करता हूं। खास तौर पर हमारे मित्र, हमारे छोटे भाई और बहुत-बहुत लोकप्रिय आपके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मैं बहुत धन्यवाद व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हमें निमंत्रण दिया।’
सिन्हा आगे बोले कि, ‘अच्छा हूं या बुरा हूं, बस आपका था, हूं और आपका रहूंगा।’ केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, कपिल मिश्रा और सोमनाथ भारती भी इस प्ले को देखने के लिए पहुंचे थे।
It was great experience when i met cm of delhi @ArvindKejriwal and greatst star @ShatruganSinha jii @DrKumarVishwas pic.twitter.com/Lr7PRo1Rwi— Gaurav Chaudhary (@GLove1702) June 10, 2016