फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फ्लैट से तेज आवाजें आ रही थीं और वह नीचे आ गिरी'

विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरजंग एंक्लेव स्थित अर्जुन नगर में एक विदेशी युवती मलीषा रहस्यमय हालत में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में मलीषा  को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती तंजानिया की रहने वाली है। उसने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई या फिर ये महज एक हादसा था, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

घटना रविवार सुबह करीब 11.30 बजे की है। पुलिस मलीषा के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

किराए पर रह रही थी मलीषा

दक्षिण-जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही मलीषा (25) ने फ्लैट किराए पर लेकर रह रही थी। वह पढ़ाई कर रही थी या फिर नौकरी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने मलीषा के दोस्तों की एक सूची तैयार की है। उसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही मलीषा का मोबाइल  भी अपने कब्जे में ले लिया गया है।

उधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से कुछ देर पूर्व मलीषा के फ्लैट से तेज-तेज आवाजें आ रही थीं। इस बीच अचानक खिड़की से वह नीचे आ गिरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें