किरण बेदी पर आम आदमी पार्टी की ओर से हमला जारी है। एक दिन पहले तक किरण बेदी को केजरीवाल से बेहतर मानने वाले शांति भूषण ने किरण्ा बेदी से मिलने से इनकार कर दिया है।
सूत्रों की मानें तो किरण बेदी ने उनकी प्रशंसा के बाद शांति भूषण से मिलने की इच्छा जताई थी। हालांकि, शांति भूषण ने इस बारे में कहा कि उनके पास मिलने का कोई प्रस्ताव नहीं आया है।
आप नेता शांति भूषण ने यह भी कहा कि किरण बेदी और वह, दोनों ही दूसरी पार्टी में हैं और उन्हें आपस में क्यों मिलना चाहिए? शांति भूषण ने तो किरण बेदी को यह सलाह भी दी कि उन्हें अपने प्रचार अभियान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।