फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य को गिरफ्तार करने की मांग

Wed, 22 Oct 2014 05:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित दफ्तर पर आयोजित समता समाज संघ की बैठक में शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के बयानों के विरोध में दिवाली नहीं मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई।
विज्ञापन


पूर्व राजस्व मंत्री रवि गौतम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शंकराचार्य ने दलितों के मंदिर जाने पर पाबंदी को लेकर जो बयान दिया है, उसका दलित समाज घोर निंदा करता है। समाज के सभी लोगों ने एकमत होते हुए शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी के लिए  मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है।

उन्होंने देते हुए कहा कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे सड़कों पर आंदोलन करने के लिए उतरेंगे। इस मौके पर संगठन के प्रदेश महासचिव नवरत्न सिंह, प्रधान महासचिव जागेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार, मनोज भाटी, वीर सिंह प्रधान, मनवीर भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें