नामी शैंपू कंपनी का सैंपल मानकों पर फेल हो गया है। शैंपू कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को गलत जानकारी दी जा रही थी। परीक्षण रिपोर्ट में फेल होने के बाद नवयुग मार्केट में इसके थोक विक्रेता के यहां स्टॉक सीज कर दिया गया है।
कंपनी को नोटिस भेजा गया है। ड्रग इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि नवयुग मार्केट स्थित एसबी डिस्ट्रीब्यूटर्स से शैंपू का सैंपल लिया था। स्ट्रांग एंड लांग हेयर शैंपू के नाम पर इसकी बिक्री की जा रही थी।
यह शैंपू जांच में मिस्ब्रांड मिला है। परीक्षण के लिए इसको सेंट्रल लैब भेजा जा रहा है। इसका प्रयोग नुकसानदेह हो सकता है। इसके चलते हमने स्टॉक सीज कर दिया है।
रीजनल मैनेजर राजेंद्र कुमार ने बताया कि हमारी विश्वस्तरीय कंपनी है, ऐसे में मानकों से समझौता करने का सवाल ही नहीं उठता।