फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेडिकल स्टोर पर मिलेगी टैमी फ्लू

Thu, 19 Feb 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में तेजी से फैल रहे स्वाइन फ्लू को रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत ड्रग कंट्रोलर ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिन दवा कारोबारियों के पास शेड्यूल एक्स का लाइसेंस है, वह टेमी फ्लू की बिक्री करें। ड्रग कंट्रोलर ने इस बाबत सर्कुलर जारी कर दिया है।

ऑल इंडिया ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी सुरेश गुप्ता ने बताया कि टैमी फ्लू दवा ऐसे दवा कारोबारियों के पास भी मिलेगी जिनके पास शेड्यूल एक्स का लाइसेंस है।
विज्ञापन


यदि किसी के पास यह लाइसेंस नहीं हैं, तो वह ड्रग विभाग में आवेदन करके लाइसेंस ले सकता है। सरकारी स्तर पर दवा मुहैया कराई जाएगी। मरीज चुनिंदा मेडिकल स्टोर पर जाकर टैमी फ्लू की दवा ले सकेंगे।

डीएमओ जीके मिश्रा के मुताबिक टेमी फ्लू के दस कैप्सूल की कीमत 450 रुपये है। बता दें कि मौसम के बदलते तेवरों से स्वाइन फ्लू ने दोबारा से संक्रमण फैलाना शुरू कर दिया है।

पांच से आठ हजार तक में हो रहे टेस्ट
स्वाइन फ्लू की जांच के नाम पर ही प्राइवेट अस्पताल और पैथलैब मरीज से 5 से 8 हजार रुपये तक वसूल लेते हैं। अलग-अलग लैब और अस्पताल में जांच के रेट भी अलग हैं।

सरकारी स्तर पर जहां इलाज मुफ्त किया जाता है, वहीं निजी अस्पताल संचालक मरीज से 25 हजार से एक लाख रुपये तक वसूल लेते हैं।

स्वाइन फ्लू नियंत्रण अधिकारी ने बताया जिला अस्पताल से मामूली रूप से ग्रसित मरीजों को दवा देकर वापस भेज दिया जाता है। अस्पताल में सिर्फ सी कैटेगिरी के मरीजों को ही भर्ती किया जाता है।

टेमीफ्लू बाजार में 450 रुपये में दस कैप्सूल मिलते हैं, वहीं सरकारी अस्पताल में निशुल्क दिए जाते हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने निजी लैब में टेस्ट की फीस 4500 रुपये निर्धारित की है।
विज्ञापन


18001805146 पर लें सलाह
स्वाइन फ्लू नियंत्रण अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि टोल फ्री नंबर 18001805146 पर कोई भी बीमार अथवा तीमारदार काल कर स्वाइन फ्लू की जानकारी जुटा सकता है। इस नंबर पर वरिष्ठ चिकित्सकों की सलाह लोगों को दी जाएगी।

रिटेल में यहां मिलेगी दवा
बाई ड्रग इंडिया मेडिकल स्टोर शक्तिखंड-4 इंदिरापुरम
पुष्पांजलि क्रासले अस्पताल, वैशाली

थोक में यहां मिलेगी टैमी फ्लू
सिप्ला लिमिटेड
इपका लिमिटेड
मेडिवेज, नई बस्ती
लाइफ लाइन, नई बस्ती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें