शकूरबस्ती सीमेंट साइट पर झुग्गी तोड़ने के मामले में रेलवे ने हाईकोर्ट के सामने अपनी गलती मानी है। रेलवे की ओर से कहा गया है कि मामले में कार्रवाई गलत समय पर की गई।
गौरतलब है कि शकूरबस्ती सीमेंट साइट पर बनी करीब 500 झुग्गियों को रेलवे ने शनिवार रात को तोड़ दिया था। इस दौरान ठंड में लोगों के बेघर होने पर आप सरकार ने जमकर हंगामा किया था। जबकि कथित तौर पर एक बच्ची की मौत भी हुई थी।
इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दो एसडीएम को सस्पेंड भी किया था। जबकि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच भी मामले को लेकर बड़ा विवाद सामने आया था। लेकिन अब हाईकोर्ट में रेलवे ने अपनी गलती मानी है।