फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलजा हत्याकांड: कोर्ट ने आरोपी निखिल हांडा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 29 Jun 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आर्मी मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी को 23 जून को मौत के घाट उतारने के आरोपी मेजर निखिल हांडा को पटियाला हाउस अदालत ने शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि आज निखिल हांडा की चार दिन की पुलिस कस्टडी की अवधि खत्म हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे आज एक बार फिर अदालत में पेश किया गया था। 

बीते 4 दिनों में क्राइम सीन को दोहराने के साथ ही पुलिस आरोपी मेजर को लेकर मेरठ तक गई, जहां से पुलिस ने हत्या में उपयुक्त स्विस नाइफ और जले हुए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन

2 of 6
shailza murder
मेजर द्विवेदी की पत्नी शैलजा हत्याकांड में बृहस्पतिवार पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गए हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया है कि वारदात में इस्तेमाल चाकू और हत्या वाले दिन पहने मेजर निखिल के जले हुए कपड़े मेरठ से आगे दौराला के पास से बरामद हो गए हैं। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि इसी स्विस नाइफ से शैलजा को मौत के घाट उतारा गया। 
विज्ञापन

3 of 6
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कपड़ों के जले हुए अवशेषों को बरामद कर जांच के लिए एफएसएल के पास भेज दिया है। हत्याकांड की जांच के लिए सिलसिले में पुलिस की टीम आरोपी मेजर निखिल हांडा को लेकर मेरठ गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर के समय टीम उसे लेकर वापस दिल्ली लौट आई। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मेजर हांडा मेरठ भाग आया था। 

4 of 6
छानबीन करती पुलिस - फोटो : ani
वहां पहुंचकर उसने हत्याकांड से संबंधित सबूतों को नष्ट किया। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर पहले मेरठ के दौराला टोल पर पहुंची। वहां से आरोपी की सीसीटीवी फुटेज बरामद की गई। करीब एक घंटा जांच करने के बाद आरोपी पुलिस को टोल से कुछ दूर उस स्थान पर ले गया, जहां उसने चाकू फेंका था। इसके अलावा उसने अपने पहने हुए कपड़े भी जलाए थे। पुलिस को वहां से उन कपड़ों के अवशेष भी बरामद हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
shailza murder
पुलिस की टीम ने बेहद बारीकी से उन अवशेषों को उठाया और अपने साथ ले गई। इसके बाद पुलिस की टीम मेजर को लेकर दिल्ली कैंट स्थित ऑफिसर मैस भी पहुंची। वहां उस कमरे की छानबीन की गई, जहां मेजर रात को रुका था। इसके बाद पुलिस वहां भी पहुंची, जिस जगह आरोपी ने अपनी होंडा सिटी कार को धुलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
महज 27 मिनट में टोल से लौट आया था मेजर हांडा
मामले की छानबीन कर रहे अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात को मेजर हांडा मेरठ पहुंचा। वहां पहुंचकर आरोपी ने हत्याकांड से जुड़े सबूतों को नष्ट करने की योजना बनाई। रात 2.12 बजे मेजर हांडा ने टोल लेकर दौराला टोल पार किया। कुछ दूर सूनसान जगह जाकर आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल चाकू फेंका और वारदात के समय पहने हुए कपड़े जलाए। बाद में वह 2.39 बजे 27 मिनट बाद ही वापस मेरठ शहर की ओर लौट गया। वहां से वह सीधा मेरठ कैंट स्थित मेस पहुंचा। रात भर आरोपी सोया नहीं। सुबह होते ही आरोपी ने मेरठ कैंट में ही कार धुलवा दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें