आर्मी मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी को 23 जून को मौत के घाट उतारने के आरोपी मेजर निखिल हांडा को पटियाला हाउस अदालत ने शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बता दें कि आज निखिल हांडा की चार दिन की पुलिस कस्टडी की अवधि खत्म हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे आज एक बार फिर अदालत में पेश किया गया था।
बीते 4 दिनों में क्राइम सीन को दोहराने के साथ ही पुलिस आरोपी मेजर को लेकर मेरठ तक गई, जहां से पुलिस ने हत्या में उपयुक्त स्विस नाइफ और जले हुए कपड़े बरामद कर लिए हैं।