गुड़गांव से सटे फिरोजपुर झिरका के गांव रावली में चल रहे शाहरुख खान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का फर्जीवाड़ा सामने आते ही स्थानीय पुलिस ने आरोपी बिलाल हमीदी को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकाने जामिया स्थित फ्रेंडस कॉलोनी में दबिश दी।
कॉलेज प्रबंधक फिलहाल फरार है, जबकि पुलिस ने उसके खिलाफ पर्याप्त सुबूत जुटा लिए हैं। पुलिस की दबिश के बाद मौके से फरार मिले मुख्य आरोपी बिलाल हमीदी को पुलिस ने शीघ्र ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पिछले दिनों रोहतक के एक सामाजिक कार्यकर्ता की सीएम विंडो पर शिकायत के बाद जिला उपायुक्त ने उक्त कॉलेज की छानबीन शुरू की थी। पाया गया कि रावली के एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज के दो कमरों में चल रहा शाहरुख खान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पूरी तरह फर्जी है।