फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शाहदरा-साहिबाबाद पुल मरम्मत कार्य टला, सभी रद्द और डायवर्ट ट्रेनें बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर रेलवे ने 22 और 23 नवंबर को होने वाला 11 घंटे 40 मिनट का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक स्थगित, सभी प्रभावित ट्रेनों की सेवाएं बहाल कीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल के शाहदरा जंक्शन और साहिबाबाद स्टेशनों के बीच पुल संख्या 241बी पर प्रस्तावित पुल मरम्मत कार्य को स्थगित कर दिया है। इस पुल पर मरम्मत के लिए 22 और 23 नवंबर को 11 घंटे 40 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक प्रस्तावित था। अब रेलवे ने इसे टाल दिया है। साथ ही सभी प्रभावित ट्रेनों की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
रेलवे के अनुसार ब्लॉक स्थगित होने के बाद अब दिल्ली क्षेत्र में ट्रेनों का संचालन निर्धारित मार्ग और समय पर किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिन ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द, डायवर्ट या री-शेड्यूल किया गया था, अब वे सभी अपने मूल मार्ग और समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी। इनमें प्रमुख रूप से नई दिल्ली-पलवल (64082), बरेली-दिल्ली (54075), गया-दिल्ली (03697), गाजियाबाद-दिल्ली (64437, 64414, 64439, 64401), सहारनपुर-दिल्ली (20411, 64558, 64560), मथुरा-गाजियाबाद (64904) और दिल्ली-हरफनपुर (64582) ट्रेनों की सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, लंबी दूरी की कई ट्रेनें काठगोदाम-जैसलमेर (15014), प्रयागराज-बठिंडा (14117), दिल्ली,-कामाख्या (15657/58), देहरादून-दिल्ली (14042), सबरमती-यमुनोत्री (19031) और गुवाहाटी, धनबाद, जम्मू, हावड़ा, अजमेर और बरेली सेक्शन की ट्रेनों को भी सामान्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई तिथि जल्द होगी घोषित

उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पुल संख्या 241बी दिल्ली–गाजियाबाद सेक्शन का अहम हिस्सा है, जहां से रोजाना सैकड़ों ट्रेनें गुजरती हैं। इसलिए पुल मरम्मत कार्य की नई तिथि सुरक्षा और तकनीकी तैयारी पूरी होने के बाद घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें