इस मामले को लेकर सोमवार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि और राज्य एससी एसटी आयोग की सदस्य साधवी गीता भी पीड़िता के घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेंगी। इसके अलावा जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने भी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है, प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वहीं आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। बताया कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है। मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के अनुसार भी आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।