फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: घायलों के परिजनों पर अस्पताल में गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, सामने आई सीसीटीवी फुटेज

Sun, 20 Dec 2020 06:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गाड़ी चढ़ाने का प्रयास - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
हरियाणा के गुरुग्राम में दो गुटों के बीच झगड़े के बाद घायलों के परिजनों पर अस्पताल में गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामला बसई चौक स्थित श्री बालाजी अस्पताल का है। पिकअप गाड़ी लेकर आए आरोपी ने गाड़ी को ही अस्पताल में घुसाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


करीब 8 बार किए गए प्रयास में पिकअप चालक ने अस्पताल के मेडिकल स्टोर समेत एंबुलेंस व पांच बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया है, लेकिन कुछ भी बोलने से बच रही है। 



सेक्टर-9ए थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अस्पताल के संचालक बलवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात उनके अस्पताल में दो महिलाएं व दो पुरुष जख्मी हालत में इलाज कराने आए थे। 
विज्ञापन


इनके सिर, हाथ-पैर पर चोटें लगी हुई थीं। देखने में स्पष्ट हो रहा था कि दो गुटों के भिड़ने में यह चोटें लगी हैं। उनके दो परिजन अस्पताल के बाहर खड़े हुए किसी से फोन पर बात कर रहे थे।
 
विज्ञापन

अस्पताल संचालक ने बताया कि कुछ ही देर में एक पिकअप गाड़ी तेजी से आई जिसने अस्पताल के बाहर खड़े घायलों के परिजनों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। दोनों ही भागकर अस्पताल के अंदर जाने लगे। पिकअप चालक ने पीछा करते हुए गाड़ी को वापस तेजी से बढ़ाया और अस्पताल की सीढ़ियों पर चढ़ाकर अंदर ले जाने का प्रयास किया। 

उसने बाहर खड़ी एंबुलेंस, 5 बाइकों व मेडिकल स्टोर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान मेडिकल स्टोर में स्टाफ मौजूद था जिसने भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर अस्पताल का स्टाफ व मरीज बुरी तरह से डर गए। 


अस्पताल संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पूरा घटनाक्रम अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और शनिवार को कार्रवाई की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें