दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन पर निर्माण कार्य के कारण एक बार फिर यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की वजह से 25 से 28 जुलाई तक रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। इस दौरान दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन पर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ परिवर्तित रूट से चलेगी।
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 25 से 28 जुलाई के बीच निरस्त रहने वाली मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र/64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमईएमयू, ट्रेन संख्या 64463/64462 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू, ट्रेन संख्या 74993/74994 अंबाला-कुरुक्षेत्र-अंबाला डीईएमयू, ट्रेन संख्या 64546/64545 अंबाला-कुरुक्षेत्र-अंबाला एमईएमयू, ट्रेन संख्या 64548/64547 अंबाला-कुरुक्षेत्र-अंबाला एमईएमयू, ट्रेन संख्या 64483 कुरुक्षेत्र-अंबाला एमईएमयू शामिल हैं।
ट्रेन संख्या 22429/22430 दिल्ली जंक्शन-पठानकोट-दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट, ट्रेन संख्या 12460/12459 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 व 28 जुलाई को निरस्त रहेगी। कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से भी निरस्त रहेंगी। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 11901/11902 मथुरा जंक्शन-कुरुक्षेत्र-मथुरा जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस दिनांक 25 व 26 जुुलाई को पानीपत स्टेशन से संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 54540/54539 कुरुक्षेत्र-जींद जंक्शन-कुरुक्षेत्र पैसेंजर, ट्रेन संख्या 54048/54047 जींद जंक्शन-कुरुक्षेत्र-जींद जंक्शन पैसेंजर, ट्रेन संख्या 54038/54037 जींद जंक्शन-कुरुक्षेत्र-जींद जंक्शन पैसेंजर, ट्रेन संख्या 54042/54041 जींद जंक्शन-कुरुक्षेत्र-जींद जंक्शन पैसेंजर, ट्रेन संख्या 74013/74014 दिल्ली जंक्शन-कुरुक्षेत्र-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर 25 से 28 जुलाई के बीच पिहोवा रोड स्टेशन से संचालित होगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 64463/64462 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू, ट्रेन संख्या 64461 निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र एमईएमयू 27 व 28 जुलाई को पानीपत स्टेशन से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 54040/54039 जींद जंक्शन-कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर 25 व 28 जुलाई को पिहोवा रोड से संचालित होगी।
परिवर्तित रूट से चलने वाली ट्रेन
ट्रेन संख्या 19717 जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी 25 से 27 जुलाई के बीच रोहतक-पानीपत-कुरुक्षेत्र-अंबाला के रास्ते चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 19718 चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी 26 व 27 जुलाई को अंबाला-कुरुक्षेत्र-पानीपत -रोहतक होकर चलेगी। 12925 बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस 26 जुलाई को नई दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला के रास्ते चलेगी।
ट्रेन संख्या 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस 26 जुलाई को लखनऊ-मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबाला रूट से चलेगी। ट्रेन संख्या 14732 फाजिल्का-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस 27 जुलाई को धुरी-जाखल-शकूरबस्ती-दिल्ली जंक्शन के रूट पर चलेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 12920 माता वैष्णो देवी कटरा-डॉ. अंबेडकरनगर मालवा एक्सप्रेस बरास्ता अंबाला-मेरठ सिटी-गाजियाबाद-हजरत निजामुद्दीन रूट से, ट्रेन संख्या 14553 दिल्ली जंक्शन-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस बरास्ता दिल्ली जंक्शन-दिल्ली शाहदरा-गाजियाबाद-सहारनपुर-अंबाला,
प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस बरास्ता खुर्जा-मेरठ-सहारनपुर-अंबाला, जम्मू-तवी-टाटानगर मूरी एक्सप्रेस अंबाला-सहारनपुर-मेरठ-खुर्जा, ट्रेन संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस बरास्ता अंबाला-सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन, ट्रेन संख्या 12266 जम्मूतवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो बरास्ता लुधियाना-धूरी-जाखल-शकूरबस्ती-दयाबस्ती-दिल्ली सराय रोहिल्ला,
ट्रेन संख्या 14554 दौलतपुर चौक-दिल्ली जंक्शन हिमाचल एक्सप्रेस बरास्ता अंबाला-सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जंक्शन रूट पर 27 जुलाई को चलेगी। इसी तरह 28 जुलाई को ट्रेन संख्या 14732 फाजिल्का-दिल्ली जंक्शन व ट्रेन संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस बरास्ता अम्बाला -सहारनपुर-मेरठ-खुर्जा होकर चलेगी।
रोककर चलाई जाने वाली ट्रेन
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण झेलम, कालका-हावड़ा मेल, गोवा संपर्क क्रांति, होशियारपुर-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।