फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से सात साल के बच्चे की मौत, पिता गंभीर, गुस्साए लोगों ने ट्रक पर किया पथराव

Sun, 25 Aug 2019 09:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर के बुराड़ी रोड पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि उसके पिता को गंभीर चोट लगी है। घायल पिता का बाबू जगजीवन राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से हटा दिया। पुलिस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें: जेटली को निधन से पहले 12 घंटे में दो बार हार्ट अटैक आया, आंतों में हुआ रक्तस्त्राव, लेकिन...
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक सुनील अपने परिवार के साथ संतनगर इलाके में रहता है। वह मजदूरी करता है। इन दिनों उसकी पत्नी अपने गांव गई हुई है। शनिवार दोपहर वह अपने छोटे बेटे वंश (7) को दवा दिलाने के लिए डिस्पेंसरी गया था। 

जहां से वह बेटे को लेकर बाइक से घर आ रहा था। बताया जा रहा है कि बुराड़ी रोड पर एक ई-रिक्शा बैक कर रहा था। सुनील की बाइक ई-रिक्शा से टच करने के बाद लड़खड़ाकर गिर गई। 
 
विज्ञापन

जिससे बाइक पर सवार वंश ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनील के कमर में काफी चोट लगी। घटना के समय पिता पुत्र ने हेलमेट नहीं पहना था। 

हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचकर ट्रक पर पथराव कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोषित लोगों पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें भगा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें