फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम खट्टर ने हरियाणा को दी बड़ी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल और फरीदाबाद को एनसीआर के दूसरे शहरों से कनेक्ट करने वाली खटारा सड़कें अब चकाचक होंगी। आने वाले दिनों में सड़कों पर वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। क्योंकि प्रदेश सरकार ने ऐसी छह सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की सहमति दे दी है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस बाबत एक प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार के पास भेजा था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गड़गरी से सड़कों के सुधार के लिए मदद मांगी थी।

ज्ञात हो कि 15 अगस्त को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़गरी यहां मंझावली पुल का शिलान्यास करने आए थे। उसी दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उनके सामने फरीदाबाद-पलवल से लगने वाली सड़कों की दशा सुधारने और राजमार्ग का दर्जा देने की मांग की थी।
विज्ञापन


मंगलवार को राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति केंद्र सरकार को दे दी। जानकारों का कहना है कि इससे विकास के लिए नए द्वार खुलेंगे। हाइवे का दर्जा मिलने से यह ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनेंगी। इनकी चौड़ाई और मोटाई भी बढ़ेगी। सड़कों की गुणवत्ता सुधरेगी तो यातायात का आवागमन सुगम होगा। यातायात का आवागमन सुगम होगा तो एक्सीडेंट भी कम होंगे।
विज्ञापन

इन छह सड़कों को मिला हाइवे का दर्जा

1-गाजियाबाद-नोएडा-फरीदाबाद-सोहना: लंबाई 75 किमी
2-नूह-मंडकोला-पलवल-जेवर-बुलंदशहर: लंबाई 60 किमी
3-सोहना-बल्लभगढ़-तिगांव-नोएडा-डेवटा-सिकंदराबाद: लंबाई 85 किमी
4-पलवल-अलीगढ़: लंबाई 83 किमी
5-होडल-भिडूकी-हसनपुर-काशीपुर-कुशक-बड़ौली-घोड़ी-डाढौता-मोहना-अरूवा-चांदपुर, मांझावली: लंबाई 65 किमी
6-फरीदाबाद-खेड़ी पुल-जसाना-चीरसी-मंझावली-अट्टा गुजरान-दनकौर-यमुना एक्सप्रेसवे: लंबाई 25 किमी

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के मुताबिक राज्य सरकार ने सड़कों को हाईवे बनाने की सहमति दे दी है। इससे एक दूसरे शहर से कनेक्टविटी बढ़ेगी, आवागमन के साधन बढ़ेंगे और जनता को एक दूसरे शहर में आने-जाने में सुविधा होगी। निश्चित रूप से इस शहर के विकास में चार चांद लेेगेेंगे। यह सब क्षेत्र की जनता के सहयोग से हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें