फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : निजामुद्दीन मरकज को खाली कराने वाली पुलिस टीम में से सात कर्मियों को छुट्टी पर भेजा गया

Fri, 03 Apr 2020 06:35 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सात कर्मियों को छुट्टी पर भेजा गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ये पुलिस कर्मी, निजामुद्दीन मरकज से जमातियों को निकालने वाली टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में लॉकटाउन के बाद यह एक नियमित रोटेशन प्रक्रिया है। निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के सात पुलिस कर्मियों को गुरुवार से 10 दिनों के आराम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस समय निजामुद्दीन से कुल 24 कर्मचारी आराम पर हैं।

पुलिस कर्मियों केआंतरिक संचार में, दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने पहले कहा था कि पुलिस बल का एक हिस्सा रोटेशन द्वारा 10 दिनों के लिए क्वारंटीन पर रहना चाहिए और बाकी को सरकार द्वारा घोषित 21 दिवसीय लॉकडाउन में ड्यूटी पर रहना है।
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली सरकार ने पुलिस के साथ समन्वय में, मरकज से 2,000 से अधिक लोगों को निकाला था। तब से मरकज इमारत को सील कर दिया गया है और इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें