फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात को टीएचए में बनेंगी सात पार्किंग

Sun, 08 Mar 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पार्किंग के कारण सड़क पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जीडीए ने पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू की है। पहले चरण में टीएचए के सात स्थानों पर पार्किंग बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


यह वह स्थान हैं, जहां अभी सड़क किनारे अवैध रूप से पार्किंग लगवाई जाती है या फिर लोग सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं। इनमें टीएचए के प्रमुख शापिंग मॉल्स और बाजार शामिल हैं।

दरअसल वैशाली सेक्टर-4 की मार्केट, मेट्रो स्टेशन के पास और टीएचए की सभी प्रमुख मॉल्स के बाहर लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं। यहां कई अवैध पार्किंग भी संचालित हैं।
विज्ञापन


जीडीए वीसी संतोष यादव ने क्षेत्र के अभियंताओं को इन पार्किंग के विकल्प के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि व्यवस्थित रूप से वाहनों को खड़ा कराया जा सके।

सड़क किनारे खड़ी बसों से वसूला जाएगा शुल्क
आरडीसी में एक प्रमुख होटल के पास खड़ी होने वाली बसों से जीडीए शुल्क वसूलेगा। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक यह बसें अवैध रूप से यहां खड़ी की जा रहीं हैं। जीडीए इनसे पार्किंग का शुल्क लेगा।

हरियाली के बीच दौड़ाएं साइकिल
जीडीए ने शहर में निर्माणाधीन साइकिल ट्रैक का निर्माण तेज कर दिया है। हापुड़ चुंगी से विवेकानंद नगर तक बनने वाला ट्रैक हरियाली के बीच गुजरेगा।

जीडीए चीफ इंजीनियर वीके गोयल ने बताया कि इस रूट पर दो लेन सड़क किनारे दो मीटर का फुटपाथ होगा। उसके साथ एक मीटर में ग्रीन बेल्ट और 2.5 मीटर का साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा।

साइकिल ट्रैक के बाद फिर सर्विस रोड की तरफ बची जगह में ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगा। ग्रीन बेल्ट के बीचोंबीच साइकिल ट्रैक बनाने से इस लुक भी शानदार होगा। शहर में करीब 18 किलोमीटर के साइकिल ट्रैक को बनाने में जीडीए 12 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें