दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डे तक 7 स्टेशन बनने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को डीएमआरसी के एमडी और उनकी टीम ने इस 12 किलोमीटर लंबे रूट का निरीक्षण किया।
टीम ने दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक बनने वाले सभी 7 मेट्रो स्टेशन की लोकेशन भी देखी। करीब दो घंटे के निरीक्षण के बाद डीएमआरसी के एमडी ने अपना एमओयू जीडीए को सौंप दिया।
डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह अपनी टीम के साथ दोपहर करीब 12 बजे से 2 बजे तक दिलशाद गार्डन को गाजियाबाद से जोड़ने वाले रूट निरीक्षण करते रहे। जीडीए वीसी संतोष यादव, सीएटीपी एससी गौड़ के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डीएमआरसी के एमडी ने पूरे रूट के एलाइनमेंट को ओके पाते हुए उस पर अपनी सहमति दे दी। उन्होंने नया बस अड्डे के आसपास की लोकेशन भी देखी।
जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि अब जीडीए अपने एमओयू कोे अनुमति के लिए शासन के पास भेजेगा। शासन की हरी झंडी मिलने के साथ ही मार्च माह से इस रूट पर मेट्रो का काम शुरू हो जाएगा।