राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सात सदस्यीय टीम 15 दिसंबर को पुलिस द्वारा लाइब्रेरी में गुसकर छात्रों की पिटाई और तोड़फोड़ मामले में जांच करने जामिया मिल्लिया इस्लामिया पहुंची। सात सदस्यीय इस टीम की अगुवाई आईपीएस मंजिल सैनी कर रही हैं।
बता दें कि 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने प्रदर्शन निकाला था। इस प्रदर्शन में पुलिस पर जामिया विश्विद्यालय के लाइब्रेरी में गुसकर छात्रों को पीटने का आरोप है।
इस प्रदर्शन में जामिया के कई छात्र घायल हो गए थे। साथ ही पुलिसबलों को भी चोटें आई थीं। जामिया की वीसी नजमा अख्तर ने कहा था कि हिंसक प्रदर्शन में जामिया के कोई छात्र शामिल नहीं थे।