फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालकिन को इश्क के जाल में फंसा नौकर ने की शादी, अश्लील फोटो और वीडियो की वायरल

Sat, 20 May 2017 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
पैसों की खातिर नौकर ने मालकिन को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उससे शादी कर पैसों की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसने उसके निजी पलों की अश्लील फोटो और वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दी। एसएसपी के आदेश पर थाना सेक्टर-20 आरोपी और उसके परिजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से नागपुर महाराष्ट्र निवासी युवती की शादी आठ साल पहले नोएडा सेक्टर-26 में हुई थी। उसकी सात साल की बेटी है। ससुराल में महिला को भिंड मध्य प्रदेश निवासी नौकर संदीप यादव से प्रेम हो गया। उनके प्रेम का पता चलने पर पति ने उसे छोड़ दिया। 

ससुराल वालों ने महिला व उसकी बेटी के गुजर-बसर के लिए सेक्टर-26 का घर उसके नाम कर दिया। महिला का परिवार भी अब दिल्ली में उसके भाई के साथ रहता है, लेकिन उससे नाता खत्म कर चुका है। महिला फिलहाल सेक्टर-26 में ही रहती है और अन्य मंजिल से आने वाले किराए से गुजारा करती है।
विज्ञापन

शादी के बाद पैसों के लिए करने लगा प्रताड़ित

blackmail
पति से अलग होने के बाद महिला उसी घर में नौकर संदीप के साथ लिव इन में रहने लगी। दोनों ने छह नवंबर 2015 को शादी कर ली। आरोप है कि पिछले एक साल से संदीप पैसों के लिए उससे मारपीट करता है। जान से मारने और मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। शादी के बाद कुछ समय तक संदीप उसके साथ रहा। 

दोनों का विवाद बढ़ने पर वह केवल महीने में आठ-दिन उसके साथ रहता और पैसे लेकर फिर अपने गांव चला जाता था। महिला का आरोप है कि पैसे न देने पर आरोपी संदीप ने कई बार उसे सड़क पर पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए। गला दबा उसकी हत्या का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

अलग होने को कहा तो फेसबुक पर डाली अश्लील पोस्ट

demo pic - फोटो : फाइल फोटो
पैसों की मांग पूरी न होने और महिला के अलग होने के कहने पर संदीप ने 11 मई को उनके निजी पलों की अश्लील तस्वीर व वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दी। कुछ फोटो में संदीप भी उसके साथ है।

महिला की अश्लील तस्वीर के साथ संदीप ने उसका मोबाइल नंबर और घर का पूरा पता डाल, लिख दिया कि वह गलत महिला है। कोई भी उसे फोन करे और उसके घर चला जाए।

महिला के अनुसार इसके बाद उसे कई अज्ञात नंबरों से उल्टे-सीधे फोन आने लगे। कुछ अज्ञात लोग उसके घर भी पहुंच जाते हैं। तब उसे फेसबुक पर उसके अश्लील पोस्ट का पता चला। मामले में महिला ने थाना सेक्टर-20 पुलिस व आला अधिकारियों से शिकायत की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें