सोहना चौक के पास स्थित ओल्ड जेल कांप्लेक्स के निकट शनिवार को भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। भ्रूण पॉलीथीन में लिपटा हुआ मिला।
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि जेल कांप्लेक्स के सड़क किनारे पॉलीथीन में लिपटा भ्रूण पड़ा हुआ है।
शुरूआती जांच में भ्रूण करीब तीन-चार महीने का बताया गया है। गौरतलब है कि पिछले दो महिने में शहर के अलग-अलग स्थानों पर पांच भ्रूण मिल चुके हैं।
जिनका मेडिकल कराने के बाद स्पष्ट हुआ है कि इसमें चार भ्रूण बच्चियों के थे, जबकि एक की पुष्टि नहीं हो सकी। लगातार मिल रहे भ्रूण को लेकर निजी अस्पतालों और केंद्रों पर भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी शुरू हो गई है।