फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक सीनियर स्टेट फुटबाल चैम्पियनशिप गढ़ी हरसरू में सम्पन्न

Sun, 19 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हरियाणा के वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुग्राम में आज सीनियर स्टेट फुटबाल चैम्पियनशिप में फतेहाबाद की टीम ने रोहतक की टीम को 3-0 से हराकर शानदान विजय हासिल की। इस चैम्पियनशिप का समापन रविवार को हरियाणा के राजस्व एंव वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गांव गढ़ी-हरसरू में किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर वित्त मंत्री ने विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रूपये तथा रनर अप टीम को 1 लाख रूपये की राशि से पुरस्कृत किया।  चैम्पियनशिप में मैन ऑफ द मैच की ट्राफी कुलदीप तथा मैन ऑफ द सीरिज की ट्राफी संदीप बालोदा को मिली।
  चार दिवसीय इस चैम्पियशिप का समापन आज रंगारग कार्यक्रम व ढोल-नगाड़ो के साथ किया गया। आज आयोजित इस चैम्पियनशिप में वित्त मंत्री का स्वागत हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने किया। 

80 करोड़ रूपये की राशि खिलाडिय़ों को दी

फुटबॉल
हरियाणा के राजस्व एंव वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के अवार्ड भी इस सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को दिए जा रहे है। उन्होंने भीम अवार्ड का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने इस अवार्ड भी राशि खिलाडिय़ों को एकमुश्त में दे दी गई।
    इतना ही नहीं, पिछली सरकार के समय के भी कई ऐसे ईनाम थे जिन्हें पिछली सरकार ने घोषित तो किया गया था लेकिन खिलाडिय़ों को दिए नही गए थे, को भी मौजूदा सरकार ने अपने  6 माह के कार्यकाल के भीतर लगभग 80 करोड़ रूपये की राशि खिलाडिय़ों को दी ।
  उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुयमंत्री श्री मनोहर लाल तथा खेल मंत्री अनिल विज की दूरगामी सोच के परिणामस्वरूप प्रदेश में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जल्द ही 600 नए कोचों की भर्ती करने जा रही है ताकि हरियाणा के खिलाड़ी भविष्य में और अधिक अच्छा प्रदर्शन कर सकें। 
विज्ञापन

प्रदेश के खिलाडिय़ों में बहुत प्रतिभा है

football
उन्होंने सीनियर स्टेट फुटबाल चैपियनशिप के सफल आयोजन के लिए हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अमू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से निश्चित तौर पर प्रदेश के खिलाडिय़ों का रूझान फुटबाल के प्रति बढ़ेगा।   उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के खिलाडिय़ों में बहुत प्रतिभा है और इस प्रतिभा का खिलाड़ी देश-विदेश में भी परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि इस खेल की लोकप्रियता पिछले दिनों अपेक्षाकृत कम हो गई थी लेकिन इस आयोजन से खिलाडिय़ों में नई ऊर्जा का संचार होगा और हरियाणा देशभर में अपना वर्चस्व स्थापित करेगा। 
इस अवसर पर विधायक रणधीर कापड़ीवास, पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह चौहान, नेशनल फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान वाई चिंग भुटिया व रेनेडी सिंह, चेयरमैन पिरामिड ग्रुप दिनेश शर्मा, इंडिया बुल्स के वाइस प्रैजीडेंट महोमद हबीब, यशवीर राघव , जिला महामंत्री मनोज शर्मा, नेहरू युवा संघ के वाइस प्रैजीडेंट दिनेश प्रताप सिंह, पार्षद सुशील चौहान, जिला पार्षद धर्मेंद्र चौहान, फुटबाल संघ के जरनल सैक्रेटरी ललित चौधरी, स्टेट मीडिया प्रभारी जितेन्द्र चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें