अधिकारी खेमे में बड़े फेरबदल के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को डीडीए का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह तरुण कपूर की जगह पद संभालेंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2018 के अक्तूबर माह में तरुण कपूर को डीडीए का उपाध्यक्ष बनाया गया था।
नए उपाध्यक्ष के सामने लॉकडाउन की समय डीडीए की कार्यप्रणाली को समग्र रूप से ऑनलाइन बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। हालांकि, इस दिशा में डीडीए ने एनआईसी के साथ मिलकर पहले ही कदम बढ़ा दिए हैं। तरूण कपूर ने अपने कार्यकाल में डीडीए की सभी फाइलों का 40 फीसदी हिस्सा ऑनलाइन कर दिया है।