फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: साकेत में अतिक्रमण के खिलाफ वरिष्ठ नागरिकों की मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
- फुटपाथ कब्जा और अवैध पार्किंग से परेशान लोग, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली स्थित साकेत में बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के खिलाफ वरिष्ठ नागरिकों ने संगठित अभियान शुरू करने का फैसला किया है। फुटपाथों पर कब्जा, सड़कों पर अवैध पार्किंग और रेहड़ी-पटरी की वजह से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह पहल की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पैदल चलना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। फुटपाथों पर दुकानों और अस्थायी ढांचों के कब्जे के कारण लोगों को सड़कों पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने “अतिक्रमण हटाओ” अभियान के तहत पहले इलाके का सर्वे करने और फिर नगर निगम, पुलिस व यातायात विभाग को शिकायत देने की योजना बनाई है। साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने की तैयारी है। निवासियों का कहना है कि पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई अस्थायी ही रही। ऐसे में अब नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर स्थायी समाधान चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें