फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए की वेबसाइट पर चुनिए मनपसंद नक्शा

Mon, 19 Jan 2015 09:23 PM IST
अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अब घर का नक्शा बनवाने और पास कराने के लिए जीडीए के चक्कर काटना इतिहास बन जाएगा। लोग घर बैठे अपने घर की मनपसंद डिजाइन चुन सकेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही लोग ऑनलाइन मैप अप्रूवल के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। जीडीए ने अपनी वेबसाइट पर विभिन्न डिजाइन और श्रेणियों वाले नक्शे अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिकारियों की मानें तो फरवरी में यह सुविधा शहरवासियों को मिलने लगेगी। जीडीए की वर्तमान व्यवस्था में लोग 500 रुपये कीमत वाली एक बुकलेट खरीदते हैं।

इसमें विभिन्न श्रेणियों वाले नक्शे होते हैं। इनमें से मनपसंद नक्शे को चुनकर लोग जीडीए में आवेदन करते हैं। इस प्रक्रिया में उन्हें कई-कई बार जीडीए के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए जीडीए ने बड़े नक्शों के बाद अब छोटे घरों को नक्शों को भी ऑनलाइन करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

जीडीए ओएसडी विद्याभूषण ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों वाले नक्शों को जल्द ही प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। लोग मैनुअल या ऑनलाइन नक्शा पास कराने की फीस दे सकेंगे। फरवरी तक यह सुविधा मिलने लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें