फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Sachin: सीमा के वापस जाने पर मिलेगी मौत की सजा या होगी जेल, जानें क्या कहता है पाकिस्तान का कानून

Wed, 26 Jul 2023 04:39 PM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीमा पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। ऐसे में पहले पति को बिना तलाक दिए जब पाकिस्तान में कोई महिला किसी दूसरे पुरुष से शादी कर लेती है तो इसे पाकिस्तानी कानून के हिसाब से व्याभिचार माना जाता है।
विज्ञापन
सचिन-सीमा और हैदर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लाहौर से भारत पहुंची सीमा हैदर की चर्चा हर तरफ हो रही है। कुछ लोग सीमा हैदर को पाकिस्तानी जासूस बता रहे हैं तो कुछ लोग सच्ची मोहब्बत का जीता जागता उदाहरण बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के कराची से नेपाल और फिर नेपाल से नोएडा पहुंची सीमा हैदर और सचिन मीणा के इश्क के चर्चे काफी पुराने हैं। इतने लंबे समय से किसी को कोई भनक नहीं थी। हालांकि अभी लव स्टोरी शक के घेरे में है। 

विज्ञापन

यूपी एटीएस सचिन की पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड सीमा हैदर को घेरे में लेकर पूछताछ कर रही है। अगर सीमा हैदर के मामले में सब कुछ ठीक नहीं रहा और सीमा को वापस पाकिस्तान जाना पड़ा तो सीमा के साथ क्या होगा? क्या वहां उन्हें कानूनी रूप से कोई दिक्कत नहीं है। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो गलत हैं आप, क्योंकि पाकिस्तान के कानून के हिसाब से सीमा ने जो किया है वो अपराध है और इसकी उसे सजा मिलेगी। 


 

दरअसल सीमा पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। ऐसे में पहले पति को बिना तलाक दिए जब पाकिस्तान में कोई महिला किसी दूसरे पुरुष से शादी कर लेती है तो इसे पाकिस्तानी कानून के हिसाब से व्याभिचार माना जाता है। इस मामले में हुदूद ऑर्डिनेंस के तहत महिला को जेल से लेकर मौत तक की सजा का प्रावधान है। यानी अगर सीमा हैदर पाकिस्तान गई तो उसे कानून के हिसाब से जेल भेज दिया जाएगा और मौत की सजा भी दी जा सकती है। 

 

वहीं इस मामले में पुरुषों के लिए ये नियम लागू नहीं होता है। पाकिस्तान में पुरुषों को इस मामले में छूट मिली हुई है। पुरुष किसी भी दूसरे धर्म की लड़की से शादी कर सकते है। सबसे बड़ी बात कि इसके लिए उन्हें अपनी पहली पत्नी को तलाक देने की भी जरूरत नहीं है। जबकि पाकिस्तान में कोई भी मुस्लिम लड़की किसी गैर मुस्लिम लड़के से शादी नहीं कर सकती।
विज्ञापन

पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी। चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें