फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराची टू नोएडा: जल्द बड़े पर्दे पर दिखेगी सचिन-सीमा की लव स्टोरी, थीम सॉन्ग हुआ लॉन्च; 27 को पोस्टर होगा जारी

Sun, 20 Aug 2023 06:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा (नोएडा)

सार

सॉन्ग लॉन्च होने के साथ ही गुलाम हैदर और सचिन मीणा के रोल के लिए ऑडिशन हुआ। जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए थिएटर कलाकरों ने भाग लिया। इस दौरान अमित जानी ने बताया कि वह 27 अगस्त को मुंबई जाएंगे। मनसे के विरोध के बीच फिल्म का पोस्टर लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन
सीमा सचिन पर बन रही फिल्म कराची टू नोएडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी पर बन रही फिल्म कराची टू नोएडा का थीम सॉन्ग 'चल पड़े हैं हम' रविवार को लॉन्च हो गया है। दिल्ली के संस्कार भारतीय ऑडिटोरियम में सॉन्ग लॉन्च किया गया। विंक, एप्पल म्यूजिक, गाना डॉट कॉम, सावन, स्पोटिफाई समेत कई म्यूजिक प्लेटफार्म पर सॉन्ग लॉन्च हुआ है। लॉन्च होने के साथ ही यह गाना लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है।

विज्ञापन

मनसे की धमकियों के बावजूद फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी सीमा हैदर पर फिल्म बनाने पर अडिग हैं। फिल्म के जरिए सीमा-सचिन की लव स्टोरी देश-विदेश में बयां की जाएगी। सीमा और सचिन पर फिल्म बना रहे अमित जानी की कंपनी जॉनी फायर फॉक्स फिल्मस ने फिल्म का पहला गाना भी बनाकर लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में गाने के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज और भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्जवलित हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान अमित जानी ने मराठी में शिवाजी महाराज का जयकारा लगाया। उत्साहित ऑडियंश ने भी गीत के बीच में हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम में फिल्म के डायरेक्ट जयंत सिन्हा, भारत सिंह, सिंगर प्रीती सरोज, एक्ट्रेस फरहीन फलक सहित पूरी टीम रही मौजूद। वहीं गुलाम हैदर, सचिन मीणा के रोल के लिए ऑडिशन हुआ। जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए थिएटर कलाकरों ने भाग लिया। इस दौरान अमित जानी ने बताया कि वह 27 अगस्त को मुंबई जाएंगे। मनसे के विरोध के बीच फिल्म का पोस्टर लॉन्च करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें