फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ में खूनी खेल: टिल्लू का ओवर कॉन्फिडेंस उसे ले डूबा, गोगी के मर्डर के बाद खुद को मानता था दिल्ली का डॉन

Thu, 04 May 2023 09:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टिल्लू रोहिणी जेल में था। रोहिणी जेल में गोगी गिरोह के बदमाशों की संख्या 40 से ज्यादा हो गई थी। ऐसे में तिहाड़ प्रशासन को लगा कि रोहिणी जेल में टिल्लू की जान को खतरा है।
विज्ञापन
टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की जान के खतरे को देखते हुए कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल लाया गया था, लेकिन यहीं उसकी हत्या कर दी गई। तिहाड़ प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि टिल्लू का अति आत्मविश्वास भारी पड़ गया। जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद वह खुद को दिल्ली का डॉन बताने लगा था। वह कहता था कि कोई उसका कुछ नहीं कर सकता।

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद बाद ही टिल्लू पर हमले व जान को खतरा होने के इनपुट मिलने लगे थे। टिल्लू रोहिणी जेल में था। रोहिणी जेल में गोगी गिरोह के बदमाशों की संख्या 40 से ज्यादा हो गई थी। 

ऐसे में तिहाड़ प्रशासन को लगा कि रोहिणी जेल में टिल्लू की जान को खतरा है। इसे देखते हुए टिल्लू को कुछ दिन पहले ही तिहाड़ लाया गया था। तिहाड़ समेत दिल्ली की सभी जेलों में गोगी गिरोह के बदमाशों की संख्या काफी बढ़ गई है। इस समय गोगी गिरोह के सबसे कम 20 बदमाश तिहाड़ में थे। इस कारण उसे तिहाड़ लाया गया था।
विज्ञापन

वीडियो कॉफ्रेंसिंग से हो रही थी पेशी
टिल्लू पर हमले को देखते हुए उसे पिछले वर्ष से ही कोर्ट में पेश नहीं किया जा रहा था। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए उसकी कोर्ट में पेशी कराई जा रही थी। हालांकि, मेडिकल जांच के लिए गुप्त तरीके से अस्पताल ले जाया जाता था। अब तिहाड़ प्रशासन लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान करने में जुटी है। इसे लेकर तिहाड़ प्रशासन में देर शाम बैठक भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें