दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को कोरोना के 199 नए मरीज सामने आए। वहीं 514 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई, जबकि तीन मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।
दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए बुधवार को 2815 जांच हुई जिसमें 7.07 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। दिल्ली में घटते संक्रमण दर के साथ एक्टिव केस की संख्या घटकर 1653 रह गई है। इनमें से होम आइसोलेशन में 1303 और अस्पतालों में 151 मरीज भर्ती हैं।